धनुरासन योग और उससे जुड़े कुछ रोचक वर्ल्ड रिकार्ड्स

नियमित योगाभ्यास की आदत को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता हैं। अगर आप उन लाखों लोगों में से हैं जो हर दिन घंटों डेस्क से चिपके रहते हैं, तो आपके लिए नियमित योगाभ्यास की आदत बहुत ही आवश्यक हैं। योग में कई आसन मौजूद हैं, जो हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इन्हीं योग आसनों में से एक धनुरासन (Dhanurasana) है। धनुरासन हठ योग में वर्णित 12 आसनों में से एक है। धनुरासन, जिसे अंग्रेज़ी में "Bow Pose" कहा जाता है, एक प्रमुख योगासन है जो शरीर को धनुष के आकार में लाता है। इस आसन का नाम उसे अपनी धनुषी आकार की वजह से मिला है। संस्कृत में "धनु" का अर्थ है धनुष, और "आसन" का अर्थ है मुद्रा। यह आसन न केवल शारीरिक बल और लचीलापन बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि मानसिक शांति और ताजगी भी प्रदान करता है। धनुरासन योग का अभ्यास आसान है पर इसके लिए आपको बेहतर एकाग्रता और शारीरिक संतुलन की आवश्यकता होती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी लोग इस योग का अभ्यास करके इससे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। धनुरासन योग का सही तरीके से अभ्यास आपको कई प्रकार से स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकता है। इस योग को करने से आपका मेरुदंड और पीठ की मांसपेशियां लचीली होती हैं। दमा, मधुमेह, कब्ज में ये आसन बहुत लाभकारी है। इससे अमाशय, दांतों के दोष दूर होते हैं। वात रोग का नाश होता है और पाचन शक्ति बढ़ती है। भूख तेज लगती है। यह आसन स्त्रियों के लिए भी बहुत लाभदायक है।

धनुरासन योग में कई श्रेणियों विश्व कीर्तिमान स्थापित किये गए - 

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग गुरु स्वामी महेश योगी जी के मार्गदर्शन में दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट एवं दिव्य योगपीठ अयोध्या द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान ललित भारती जी (Mr. Lalit Bharati) ने 3 मिनट 7 सेकंड तक पूर्ण धनुरासन मुद्रा में रहकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Longest Performance of Purn Dhanurasana Yoga" शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सरदार पटेल योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कानपुर, उत्तर प्रदेश के विवेक कुमार (Vivek Kumar) ने 35 मिनट 35 सेकंड तक धनुरासन मुद्रा  में रहकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Longest Performance of Dhanurasana Yoga" शीर्षक के साथ यंग अचीवर्स केटेगिरी वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।
  • भारत के हिमाचल प्रदेश के रामपुर भुषार में योग प्रशिक्षक श्री रंजित सिंह जी (Mr. Ranjit Singh) के मार्गदर्शन एवं संयोजन में हिमालय हरिद्वार हॉस्पिटल योग समिति, गणवा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान 11 वर्ष की  नन्ही शीतल (Sheetal)  ने 16 मिनट 12 सेकंड तक धनुरासन मुद्रा में रहकर विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स की यंग अचिवर्स केटेगिरी वुमन में "Longest Performance of Dhanurasana Yoga" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

हलासन योग और उससे जुड़े कुछ रोचक वर्ल्ड रिकार्ड्स