वज्रासन और उससे जुड़े कुछ रोचक वर्ल्ड रिकार्ड्स

वज्रासन सबसे आसान माने जाने वाले आसनों में से एक है। जितना आसान इस आसन को करना है, इसके फायदे उससे कहीं अधिक गहरे होते हैं। खासतौर पर यह आसन आज की यंग जनरेशन के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि हमारी युवा पीढ़ी या तो घंटों तक एक जगह बैठे रहने वाला काम करती है या फिर घंटों तक एक जगह खड़े रहकर करने वाले काम। ऐसे में पैरों की मसल्स पर अतिरिक्त दबाव रहता है और बॉडी में ब्लड फ्लो सही तरीके से नहीं हो पाता है। वज्रासन मुद्रा साधारण तरीके से बैठने का एक अभ्यास है। इसका नाम संस्कृत शब्द वज्र से आया है, जिसका अर्थ है कठोर। इस मुद्रा के लिए, आप घुटने टेककर बैठते हैं। श्वास और ध्यान के लिए इसे काफी बेहतर अभ्यास माना जाता है। यही एक आसन है, जिसे भोजन के बाद भी कर सकते हैं। इसके अभ्यास से पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद मिलती है। भोजन करने के बाद दस मिनट तक वज्रासन में बैठने से भोजन जल्दी पचने लगता है और कब्ज, गैस, अफारा आदि से छुटकारा मिलता है। वज्रासन को आप दिन में कभी भी कर सकते हैं लेकिन यह अकेला ऐसा आसन है जो खाने के तुरंत बाद यह आसन बहुत अधिक प्रभावी होता है। यह न सिर्फ पाचन की प्रक्रिया ठीक रखता है बल्कि लोवर बैकपेन से भी आराम दिलाता है।बेहतर शारीरिक परिणामों के लिए वज्रासन योग मुद्रा को विभिन्न विविधताओं के साथ भी किया जाता हैं जैसे सुप्त वज्रासन, बद्ध वज्रासन आदि।



वज्रासन, योग विज्ञान के  विविधतापूर्ण आसनों में से एक है। वज्रासन योग की कई श्रेणियों में विश्व कीर्तिमान स्थापित किये गए- 

  • सरदार पटेल योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कानपुर, उत्तर प्रदेश की सुश्री सोनाली पटेल (Sonali Patel) ने 1 घंटा 41 मिनट तक वज्रासन मुद्रा में रहकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Records) में "Longest Performance of Vajrasana Yoga" शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।
  • राजस्थान, कोटा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 10 वर्षीय अन्तिमा (Antima) ने 1 घंटा 2 मिनट 24 सेकंड तक सुप्त वज्रासन योग कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स की यंग वुमन अचिवर्स केटेगिरी में "Longest Performance of Supt Vajrasana Yoga" के शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। डॉ. जयदीप आर्या जी के कुशल नेतृत्व एवं संयोजन में यह कार्यक्रम पतंजलि योगपीठ, राजस्थान सरकार तथा रेजोनेंस एडुवेंचर्स लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया एवं इस कार्यक्रम के दौरान योग के क्षेत्र में कई विश्व कीर्तिमान स्थापित हुए।.
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग गुरु स्वामी महेश योगी जी के मार्गदर्शन में दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट एवं दिव्य योगपीठ अयोध्या द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुश्री वंदना शर्मा जी (Ms Vandana Sharma) ने 1 घंटे 12 मिनट 50 सेकंड तक सुप्त वज्रासन में रहकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Longest Performance of Supt Vajrasana Yoga" शीर्षक के साथ वुमन अचीवर्स केटेगिरी वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सरदार पटेल योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कानपुर, उत्तर प्रदेश की मधु कश्यप जी (Madhu Kashyap) ने 32 मिनट 32 सेकंड तक पूर्ण सुप्त वज्रासन मुद्रा में रहकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया, जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Longest Performance of Purn Supt Vajrasana Yoga" शीर्षक के साथ वुमन अचीवर्स केटेगिरी वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

हलासन योग और उससे जुड़े कुछ रोचक वर्ल्ड रिकार्ड्स