चक्रासन योग एवं उससे जुड़े कुछ विश्व कीर्तिमान

योगासन शारीरिक और मानसिक, दोनों तरह की सेहत को बेहतर रखने के साथ शारीरिक सक्रियता को बढ़ाने और दिनचर्या को व्यवस्थित रखने में मदद करते हैं। कई तरह के योगासनों के शारीरिक स्वास्थ्य में विशेष लाभ के बारे में पता चलता है, जिनका रोजाना अभ्यास करके आप सेहत को फिट बनाए रख सकते हैं। चक्रासन या 'बैक-बेंडिंग' आसन ऐसा ही एक अभ्यास है। 'चक्र' का अर्थ है पहिया और 'आसन' का अर्थ है इसे करने का तरीका। इस आसन को करने पर शरीर पहिए जैसा आकार ले लेता है। इसलिए इस आसन को चक्रासन या व्हील पोज (Wheel Pose) कहा जाता है। इस आसन को संस्कृत में उर्ध्वा धनुरासन के नाम से भी जाना जाता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना इस योग का अभ्यास करके आप कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह आसन आपकी शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है और आपको मानसिक शांति प्रदान करता है। यह आसन शरीर के मुख्य हिस्सों जैसे रीढ़, कंधे और कूल्हों को लचीला बनाता है। चक्रासन के नियमित अभ्यास से हाथ, पैर और पीठ की मांसपेशियों की शक्ति बढ़ती है और साथ ही शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है, जिससे शरीर के सभी हिस्सों को अधिक ऑक्सीजन मिलती है। चक्रासन योग का अभ्यास अपेक्षाकृत कठिन माना जाता है। इसे करने के लिए योग के विषय में जानकारी होना आवश्यक है वरना इससे चोट का खतरा हो सकता है। इस अभ्यास को किसी विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में करने की सलाह दी जाती है।

चक्रासन योग के विभिन्न प्रकारों के माध्यम से कई विश्व कीर्तिमान स्थापित किये गए - 

  •  झारखंड के जमशेदपुर के भालूबासा सामुदायिक केंद्र में बाल योग मित्र मंडल द्वारा आयोजित 'योग एवं कल्याण कार्यशाला' के दौरान श्री चंदन कुमार मौर्या जी 24 मिनट 49 सेकंड तक लगातार चक्रासन योग का प्रदर्शन कर वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Golden Book of World Record) में "Longest Performance of Chakrasana Yoga" शीर्षक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। 
  • सरदार पटेल योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कानपुर, उत्तर प्रदेश की प्रियांशी पटेल ने 15 मिनट 55 सेकंड तक चक्रासन योग का प्रदर्शन कर वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Longest Performance of Chakrasana Yoga" शीर्षक के साथ वुमन अचीवर्स केटेगिरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।
  • चेन्नई, तमिलनाडु के आर्ट ऑफ लिविंग, श्री श्री हॉल में 13 वर्ष के जयकिरीतिक जयकुमार ने 40 मिनट 07 सेकंड तक चक्रासन योग का प्रदर्शन कर वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Longest Performance of Chakrasana Yoga" शीर्षक के साथ यंग अचीवर्स केटेगिरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। इससे पूर्व यह कीर्तिमान 10 वर्षीय उदित के नाम दर्ज था जिन्होंने कोटा, राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि योगपीठ, राजस्थान सरकार और रेजोनेंस एडुवेंचर्स लिमिटेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 31 मिनट 4 सेकंड तक चक्रासन योग का प्रदर्शन कर वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित किया था
  • राजस्थान के खैरथल की 7 वर्षीय जीविका केवलानी ने एक मिनट में 35 बार चक्रासन योग कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में "Most Chakrasana Yoga Performed in One Minute" के शीर्षक के साथ यंग अचीवर्स:फीमेल केटेगिरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। इससे पूर्व यह कीर्तिमान बेलगाम, कर्नाटक की आराध्या बन्नीहट्टीकर के नाम दर्ज था जिन्होंने एक मिनट में 25 चक्रासन योग कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था। 

Comments

Popular posts from this blog

हलासन योग और उससे जुड़े कुछ रोचक वर्ल्ड रिकार्ड्स